Site icon Akclivenews18

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा 

जनपद मऊ मे मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पंजीकृत कलाकार अन्नु चौहान द्वारा वन देवी धाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम इसके अलावा शीतला माता मन्दिर पर संगीता सरोज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन सूचना अधिकारी रूपेश कुमार गुप्ता द्वारा पिता काट कर दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर आनंद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पर्यटन सूचना अधिकारी रूपेश कुमार गुप्ता, सूचना विभाग से सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक रमाकांत चौहान एवं पवन कुमार उपस्थित रहे।

Exit mobile version