संवाददाता धीरज
आजमगढ़। शहर के पुरानी कोतवाली में विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन किया गया। इस दौरान लोगो ने इस बुराई पर अच्छाई की जीत पर जश्न मनाते हुए प्रभु श्री राम के जयकारे भी लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी काफी चौकन्ना दिखा लोगो को लगातार सतर्क करता नजर आया।
बतादे कि आज शाम को पुरानी कोतवाली pe रामलीला समिति द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम सम्मान हुआ। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। राम रावण का युद्ध चला रहा था लोग बेसब्री से रावण दहन का इंतजार कर रहे था। फिर राम रावण के युद्ध में अंत में राम ने रावण का वध कर उसके पुतले में अग्नि बाण चलाया और रावण का पुतला धू धू कर जल उठा। लोगो ने श्री राम के जयकारे भी लगाए और एक दूसरे को विजय दशमी की बधाई भी दी।

