Site icon Akclivenews18

प्राचीन दुर्गा मंदिर पर कन्या पूजन, विशाल भंडारे का आयोजन

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

जनपद मऊ के कोपागंज विकास खंड के इंदारा गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शनिवार को हवन ,कन्या पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शनिवार को शारदीय नवरात्रों के बाद हवन, कन्या पूजन किया गया। क्षेत्र के गांवों से पहुंची बाल कन्याओं का सबसे पहले पाव पूजन किया गाया। उसके बाद चुनरी उढ़ाकर बाल कन्याओं को भोजन करा कर दक्षिणा दिया गया। मौजूद लोगों ने बाल कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दुर्गा माता को भोग भी लगाया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया। प्रात: से ही महिलाओं व श्रद्धालुओं ने लंबी कतार लगाकर माता रानी के दर्शन करने के उपरांत पूजा अर्चना कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।इस अवसर पर सतेन्द्र सिंह,विजय कान्त सिंह, श्री मती प्रतिभा सिंह,आलोक सिंह,भूपेंद्र सिंह,सतीश शर्मा,लल्लन यादव,बृजबिहारी सिंह,अरविंद सिंह,प्रवीण वर्मा, विपीन सिंह,अनुराग सिंह, बजरंगी ठाकुर,राम ध्यान राजभर,गोलू पान्डेय,के पुजारी भारत भूषण,सोना दास,का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version