Site icon Akclivenews18

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

इंदारा कोपागंज क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के वार्ड नं 8 निवासी आदिल रजा पुत्र अबरार अहमद ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी लिख कर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में सज्ञान में लेते हुए युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को पकड़ न्यायालय भेज दिया।

बताते चलें कि रविवार की रात्रि में बहराइच जिले के महराजगंज में दुर्गा विसर्जन के दौरान डीजे बंद करने के विवाद में एक समुदाय द्वारा राम गोपाल मिश्रा को गोली मार दिया गया था।इसी घटना को लेकर कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत निवासी आदिल पुत्र अबरार ने अपने वाट्सएप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहराइच की घटना को लेकर अभद्र टिप्पणी लिखा गया। जिसके बाद कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी हुई तो इसकी सूचना कोपागंज थानाध्यक्ष को दिया। थानाध्यक्ष कोपागंज नवल-किशोर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

Exit mobile version