Site icon Akclivenews18

नारी शक्ति अभियान के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

नारी शक्ति अभियान के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

देवेंद्र कुशवाहा, कोपागंज (मऊ): महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे नारी मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र के मदर मार्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा अभियान के बारे मे विस्तार पूर्वक समझाया गया। सुरक्षा को लेकर स्कूल के छात्राओं को जागरूक करते हुए थाने के महिला इंस्पेक्टर सपना ने बताया कि उनके सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं। कहा कि उनके साथ कोई भी अनैतिक कार्य होने की सूचना तत्काल अपने परिजन को या स्थानीय थाने में दे जिससे समय रहते अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके। कहा कि स्कूल कोचिंग के बाहर उन्हें कोई शोहदा परेशान ,छेड़छाड़ या गलत व्यवहार करता है तो निसंकोच इसकी शिकायत अपने शिक्षकों से जरूर करे इसके बाद समस्या का अगर समाधान नही हो रहा तो आप 1090 या 1076 नम्बर की हेल्प लाइन पर बात कर सकते हैं । शिकायत दर्ज होते ही स्थानीय पुलिस आपकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर देगी। इसके अलावा सड़क दुर्घटना होने पर आप 112 या 108 पर कॉल कर सकते हैं। इस दौरान स्कूल के छात्राओं को नारी मिशन शक्ति से सम्बंधित पम्पलेट का वितरण भी किया गया।

Exit mobile version