Site icon Akclivenews18

ए. एम.यू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन आज़मगढ़ द्वारा सर सैयद दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

ए.एम.यू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन, आज़मगढ़ की ओर से 17 अक्टूबर 2024, गुरुवार को सर सैयद दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे हक़ मैरिज हॉल, आज़मगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य महान शिक्षाविद और समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान की शिक्षाओं और योगदानों को याद करना था।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद अशरफ साहब (प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट, सुल्तानपुर) उपस्थित थे। साथ ही, विशेष अतिथि के रूप में रिज़वानुल हक़ साहब (प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट, मऊ) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।

इस आयोजन में ए.एम.यू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं डॉ. जावेद अख्तर, सचिव के रूप में नफीस अहमद (विधायक, गोपालपुर), इनके अतिरिक्त, कोऑर्डिनेटर एम. सुहैल खान और संयोजक प्रोफेसर मोहम्मद ताहिर आदि उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य डॉक्टर नोमान, फ़राज़ हनफ़ी, मोहम्मद राशिद, तैयब अंसर, अब्दुल सबूर महफूज़ अहमद, तौहीद अहमद एवं ओबैदुल्लाह ने जी तोड़ मेहनत की, और कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ ज़ोरार अहमद साहब ने किया।

Exit mobile version