Site icon Akclivenews18

समाजवादी पार्टी घोसी सांसद राजीव राय की मुश्किलें बढ़ी

जिला अस्पताल का निरीक्षण पड़ा भारी, सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
जनपद मऊ के जिला अस्पताल में डॉक्टर और घोसी सांसद के बीच कहासुनी प्रकरण में शुक्रवार को एक नया मोड देखने को मिला।इस मामले डॉक्टर ने सांसद के खिलाफ सरायालखसी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ हैं। तहरीर देने वाले डाक्टर सौरभ त्रिपाठी ने तहरीर में बताया है कि घोसी सांसद राजीव राय 10 से 15 लोगों के साथ मेरे चेंबर में आए और मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी की। आरोप लगाया कि मेरे ऊपर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने का आरोप लगाया। कहा कि मेरे ओपीडी में रखे ईएनटी उपकरण को उठाकर तोड़ने का प्रयास किया गया, इतना ही नहीं मुझे दारूबाज डॉक्टर बोला गया। साथ ही कहा गया कि अभद्र भाषा में शराब पीकर ड्यूटी करता हूं।

FIR-I.I.F.-I_31683055240424

मेरे द्वारा सांसद को अभद्र टिप्पणी नहीं की गई, मुझे सांसद के साथ और उनके साथ आए अन्य लोगों द्वारा किए गए व्यवहार से आत्मसम्मान को बहुत ठेस पहुंची है।
सांसद ने ओपीडी समय में आकर शासकीय काम में भी बाधा डालने का काम किया हैं। वही इस मामले मऊ एसपी इलामारन जी का कहना है कि डॉक्टर ने तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हैं। मामले पर गौर करें तो बीते बुधवार को समाजवादी पार्टी घोसी सांसद राजीव राय द्वारा एक शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में तीन डाक्टर अपने चेंबर से गायब मिले तो वहीं एक डाक्टर के चेंबर में बाहरी मरीज मिला। वहीं ओपीडी में नाक काल गला विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी के चेंबर में पहुंचे सांसद से डाक्टर से बहस हो गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
वही इस प्रकरण के बाद सांसद ने मऊ के मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिस डाक्टर द्वारा अभद्रता की गई है, उससे वह बुरी तरह से आहत है। आज तक मेरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ है। बताया कि वह इस डाक्टर के अभद्रता की शिकायत वह सीएमएस को अवगत कराने के साथ शासन को इससे अवगत कराएंगे

Exit mobile version