Site icon Akclivenews18

क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना कार्यक्रम आयोजित

21.10.2024 तहत क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रोडवेज कर्मचारी संघ, आजमगढ़ क्षेत्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कुमार सिंह ने अध्यक्षता की और संचालन क्षेत्रीय मंत्री श्री दुर्गेशनन्द सिंह द्वारा किया गया।

इस धरना कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और लगभग 250 कार्मिकों ने भाग लिया। धरना स्थल पर सभी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस धरना में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार सिंह, श्री हरेराम सिंह समेत अन्य कई कर्मचारी भी उपस्थित रहे। धरना एवं ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी मांगों को प्रान्तीय प्रशासन के समक्ष रखा और न्याय की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कर्मचारियों ने अपना समर्थन और सहयोग दिया। यह धरना रोडवेज कर्मचारियों की एकता और संगठन की शक्ति का प्रतीक रहा, जिसमें सभी ने मिलकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

Exit mobile version