Site icon Akclivenews18

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का अंतिम तिथि की जानकारी के अभाव में हजारों की संख्या में इकट्ठा हो रहे लोग

 

बनकट से (आज की चाल) राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

सगड़ी तहसील के बनकट बाजार का मामला तौहिद इंडेन गैस एजेंसी बनकट में उज्जवला योजना नाम पर की जा रही है केवाईसी को लेकर महिलाओं व एजेंसी कर्मचारियों द्वारा की गई धक्का मुक्की बनी हुई है दुर्व्यवस्था महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है यहां पर प्रधानमंत्री उज्वला योजना का लाभ देने के लिए कोई सही तरीका ढंग नही अपनाया जा रहा है न कोई अंतिम तिथि की सूचना न बैनर न पुलिस की उपलब्धता बिना लाइन लगाए महिलाएं खा रही है धक्का
सभी कनेक्शन धारियों को एक साथ बुलाकर भीड़ की हुजूम बुला लिया गया यहां पर किसी प्रकार की कोई उचित व्यवस्था नही की गई बल्कि सूचना के अभाव में दीपावली का अंतिम अवसर के नाम पर यह भीड़ बनी हुई है जब कि प्रधानमंत्री द्वारा योजनाएं का लाभ 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक है महिलाएं सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक यहां बिना खाए पिए पड़ी है कोई बेहोश हो जा रही है कोई किसी दशा में पड़ी हुई है इनका कोई खोज खबर लेने वाला नहीं है जबकि एजेंसी मालिक का कहना है कि हमलोग प्रतिदिन पाँच सौ लोगों का केवाईसी कर पा रहे है प्रतिदिन सुबह 8 बजे से ही देर रात तक केवाईसी कर रह रहे है

Exit mobile version