Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ गोधौरा शराब की दुकान पर लूट की घटना, लुटेरे हुए फरार

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के समीप स्थित शराब की दुकान पर फायरिंग के बाद सेल्समैन की पिटाई कर दुकान में रखे 25000 रुपये नकदी व डीवीआर अपने साथ उठा ले गएमौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वापस चली गई। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के समीप महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय मार्ग पर तीन शराब की दुकान एक ही स्थान पर है। तीनों दुकानों के दरवाजे अलग-अलग हैं, लेकिन सभी के छत टीन शेड लगे हुए हैंमंगलवार की देर रात करीब 12.30 बजे तीन बाइक से पांच व छह की संख्या में बदमाश आए। इसके बाद वह दुकान के टिनशेड पर चढ़ गए और उसे उठाकर एक जहरीली गैस छोड़ दिए। जिससे सेल्समैन का दम घुटने लगा। दो सेल्समैन तो दुकान से नहीं निकले लेकिन एक सेल्समैन घुटन होने के कारण बाहर निकल गया।जैसे ही सेल्समैन बाहर निकला बदमाश उसपर हमला कर दिए और जमकर लूटपाट किए। बदमाशों ने शराब बिक्री के 25000 रुपये व सीसीटीवी के डीबीआर उठा ले गए। सेल्समैन ने इसकी सूचना पुलिस के डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की इसके बाद पीड़ित ने जहानागंज व सिधारी थाने की पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसपी हेमराज मीना भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच पड़ताल की इसके बाद पीड़ित को जहानागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए निर्देश दिए।

Exit mobile version