Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ महोत्सव के लकी ड्रा का निकला रिजल्ट पुरस्कार पाकर विजेताओं के खिल उठे चेहरे।

संवाददाता धीरज

आज़मगढ़ जिले के कला भवन में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में आजमगढ़ महोत्सव का कार्यक्रम कराया गया था जिसमें एक कार्यक्रम लकी ड्रा का भी रखा गया था। जिले के साथ ही आस पास जिले के लोगों ने अपने भाग्य को आजमाने के लिए लकी ड्रा कूपन को खरीदा था और आज शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे लकी ड्रा आजमगढ़ जिला अधिकारी की अध्यक्षता में लकी ड्रा का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता आरती यादव पत्नी सुभाष चंद्र जो रौनापार की रहने वाली हैं को शिफ्ट कार दिया गया और द्वितीय पुरस्कार द्वारकाधीश कांट्रेक्शन लालगंज मोलनापुर को इग्निश कार दिया गया। वही तृतीय पुरस्कार विजेताओं को तीन बजाज इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी क्रमशः कुसुम यादव पत्नी नरसिंह यादव दिघवनिया आज़मगढ़, आलोक वर्मा पुत्र रंजीत वर्मा अम्बेडकरनगर और पूनम गुप्ता पत्नी पंकज गुप्ता जो जौनपुर की रहने वाली है को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही आजमगढ़ जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार विजेताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। तो वही पुरस्कार पा कर विजेताओं के चेहरे खिल उठे, और वो काफी उत्साहित नजर आए ।

Exit mobile version