Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ फरिहा मेला देखकर घर लौटते समय बाइक और ऑटो की टक्कर में एक की मौत घर में मचा कोहराम दो गंभीर रूप से घायल 

जिला आजमगढ़ फरिहा पुलिस चौकी क्षेत्र की घटना है

मेला देखकर घर लौटते समय बाइक और ऑटो की टक्कर में एक की मौत घर में मचा कोहराम दो गंभीर रूप से घायल

संवाददाता दीपक भारती 

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अन्तर्गत असीलपुर बाजार में तेज गति से बाईक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार आदर्श मौर्य उर्फ राजू मौर्य उम्र 15 साल पुत्र राकेश मौर्य निवासी जगजीवनपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक पर सवार मृतक के फुआ का लड़का किशन मौर्य पुत्र राजेश मौर्य उम्र 16 साल निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर व अवनीश मौर्य पुत्र स्वर्गीय सुभाष चन्द्र मौर्य उम्र 15 साल निवासी किरिंदीपुर थाना मुबारकपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी श्री हीरेंद्र सिंह एवं फरिहा चौकी प्रभारी श्री अनिल कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने घायलाें की हालत काफी नाजुक देखते हुए दोनो घायलों को रेफर कर दिया है जिनका ईलाज अब शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने हेतु ज़िला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक राजू मौर्य तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक के पिता अपने गांव के पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। राजू मौर्य की एक्सीडेंट में मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मृतक की मां और बहन का रोरो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version