संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
जनपद मऊ के कोपागंज थाने क्षेत्र के अपने मां बाप से बिछडा तीन साल के मासूम बच्चे को सोशल मीडिया ने मात्र दो घंटे के भीतर ही उसके परिवार वालों को मिला दिया। अपने कलेजे के टुकड़े को पाकर मां के आंखों से खुशी की आशू छलक उठा।
दअसल रविवार को मोहम्मद कैफ पुत्र इरशाद निवासी भदसा मानोपुर कोपागंज तीन वर्ष का मासूम बेटा के साथ बाजार में किसी कार्य से आये हुए थे। बच्चे मां पिता से अचानक बिछड़ गया। वह सड़क पर चलते चलते बापू इंटर कॉलेज के पास पहुच गया। बच्चे पर नजर स्थानीय लोगों की पड़ी तो उसे कोपागंज थाने पर पहुंचा दिया। पुलिस ने पहले बच्चे से उसका पुछा बच्चे नाम बताया लेकिन पता जानने का प्रयास किया लेकिन वह बता नही पायी। पुलिस ने उसकी फोटो खिंचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। धीरे धीरे तमाम पत्रकार, समाजसेवी समेत अन्य बुध्दजीवियों ने अपने अपने सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया। जिसके कारण दो घंटे के भीतर ही उसके माता पिता थाने पहुंच गये। गुमसुम बैठे बच्चे अपने मम्मी पापा को देखकर चहक उठा। पुलिस ने पूरी तस्दीक करने के बाद बच्चे को परिजनों को सौप दी

