Site icon Akclivenews18

खोए हुए मोबाइलफोन पाकर लोगों के खिले चेहरे

साइबर क्राइम थाना द्वारा 59 मोबाइलफोन (लगभग 13 लाख रूपये कीमती) को बरामद कर फोन स्वामियों को किया गया सुपुर्द–

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन परिसर में स्थित साइबर क्राइम थाना द्वारा लगातार प्रयास करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त मोबाइल फोन गुमशुदगी के प्रार्थनापत्रों का निस्तारण करते हुए कुल 13 लाख रूपये कीमती 59 अदद मोबाइलफोन को बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मऊ के समक्ष जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गायब/खोए हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए थे जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गायब हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गम्भीरतापूर्वक प्रयास करने हेतु साइबर क्राइम थाना को निर्देशित किया गया था। इस क्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा लगातार गम्भीरतापूर्वक प्रयास करते हुए उक्त गायब/खोए हुए 59 अदद मोबाइलफोन को बरामद किया गया था जिसको 28 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
इस क्रम में थाना कोतवाली अन्तर्गत 06 मोबाइलफोन, थाना सरायलखंसी अन्तर्गत 16 मोबाइलफोन, थाना दक्षिणटोला अन्तर्गत 06 मोबाइलफोन, थाना घोसी अन्तर्गत 05 मोबाइलफोन, थाना कोपागंज अन्तर्गत 06 मोबाइलफोन, थाना दोहरीघाट अन्तर्गत 01 मोबाइलफोन, थाना मधुबन अन्तर्गत 04 मोबाइलफोन, थाना रामपुर अन्तर्गत 02 मोबाइलफोन, थाना हलधरपुर अन्तर्गत 07 मोबाइलफोन, थाना मुहम्मदाबाद अन्तर्गत 01 मोबाइलफोन, थाना चिरैयाकोट अन्तर्गत 02 मोबाइलफोन तथा थाना रानीपुर अन्तर्गत 03 मोबाइलफोन मोबाइल स्वामियों को उनके गायब/खोए हुए फोन सुपुर्द किये गये।

*मोबाइल फोन गायब होने पर तत्काल क्या करेः-*
किसी का मोबाइल कही खो जाता है या गायब हो जाता है तो तुरन्त अपने ऑपरेटर से बात कर गायब हुई मोबाइल के सिम कार्ड को ब्लाक कर नया सिम प्राप्त कर लें। चोरी या खोए हुए मोबाइलफोन का आजकल अपराध में प्रयोग किया जा रहा है जैसे किसी को धमकी देना, या सिम बैक से लिंक है तो आपके साथ फाइनेंन्सियल फ्राड होने की सम्भावना काफी हद तक बढ जाती है या आपकी सिम सोशल मीडिया से लिंक है तो उसको हैक कर सोशल मीडिया भी दुरूपयोग किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में आप यूपी कॉप एप पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते है या आप अपने जनपद सम्बन्धित थाने पर सम्पर्क कर सकते है।
आप भारत सरकार के सीईआइआर पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है जिससे आप के आईएमईआई नम्बर को ब्लाक कर दिया जाता है और आपके मोबाइल फोन को ट्रैकिंग पर लगा दिया जाता है। उक्त पोर्टल का लिंक https://www.ceir.gov.in है।

बरामदकर्ता साइबर क्राइम थाना टीम
प्र0नि0 हरेन्द्र कुमार यादव मय साइबर टीम ।

Exit mobile version