Site icon Akclivenews18

आज़मगढ़ अंतर महाविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का आयोजन

आज़मगढ़ अंतर महाविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का आयोजन आज श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में किया गया। इस कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ जिले के साथ ही मऊ जिले की छात्राएं शामिल हुई। कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मीडिया से बातचीत करते हुए विद्यालय की प्राचार्य जूही शुक्ला ने कहा कि हमारे विद्यालय में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसको लेकर विद्यालय के साथ ही छात्राएं भी काफी उत्साहित हैं और खेल हमारे भारत की संस्कृति रही है।

Exit mobile version