Site icon Akclivenews18

पुलिस अधीक्षक ने पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

दीपावली पर्व को लेकर जनपद मऊ में शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत आज 30 अक्टूबर को सायंकाल पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा मऊ नगर क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ महेश सिंह अत्रि भारी संख्या में पुलिस बल के साथ व क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों मठिया टोला, संस्कृत पाठशाल, सदर चौक, कोतवाली नगर में रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान कस्बा में भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version