Site icon Akclivenews18

काज्ञा खुर्द गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चार बच्चे गंभीर रूप झुलसे

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काज्ञा खुर्द गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चार बच्चे गंभीर रूप झुलस गए

बताया जाता है कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काज्ञा खुर्द गांव से मूर्ति विसर्जन करने के लिए पूरा घाट जा रहे थे अभी कुछ दूर पहुंचे ही थे कि डीजे के ऊपर एक युवक मानस विश्वकर्मा नमक युवक झंडा लहरा रहा था तभी झंडा हाई टेंशन तार से टकरा गया जिससे पूरे डीजे वाहन में करंट आ गया डीजे के आसपास नाच रहे चार बच्चे काज्ञा खुर्द थाना रानीपुर निवासी मयंक पुत्र मोनू 9 वर्ष, अनुज विश्वकर्मा पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा 10 वर्ष, दुर्गा राय पुत्र भूपेंद्र राय, 10 वर्ष तथा मानस विश्वकर्मा पुत्र राजू विश्वकर्मा 18 वर्ष हाई टेंशन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है

Exit mobile version