Site icon Akclivenews18

चोरी की 01 मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोरी गिरफ्तार

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

मऊ पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ महेश सिंह अत्रि के पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आज 04 नवम्बर को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन मऊ कालोनी को जाने वाली आरसीसी रोड थाना कोतवाली नगर मऊ से 01 नफर मोटरसाइकिल चोर अभियुक्त पंकज ठठेरा पुत्र भग्गू ठठेरा निवासी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के कब्जे ,से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 367/2024 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

Exit mobile version