Site icon Akclivenews18

बरदह में सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

संवाददाता अमजद 

बरदह थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रविवार की शाम हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।

बर्रा गांव निवासी 35 वर्षीय हिरेंद्र, 27 वर्षीय विकाश व दूसरी बाइक सवार 20 वर्षीय मुकेश राजभर, 22 वर्षीय राजेश निवासी जमुहाई थाना सरायख्वजा जौनपुर बाइक से बरौना बाजार दीपावली का सामान लेने जा रहे थे। कमालपुर मोड़ पर दोनों बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल जौनपुर ले गए। देर शाम को डाक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई में बड़ा था। वह तीन दिन पर मुंबई से दीपावली त्योहार मनाने घर आया था। मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। घटना की जानकारी होने पर मां सुभावती देवी समेत परिजन रो रो कर बेहाल हैंभूलनडीह गांव निवासी 62 वर्षीय फेकू राम शनिवार को बाइक से दवा लेने जा रहे थे। जिवली बाजार में ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से घायल हो गए। सीएचसी बरदह में भर्ती कराया जिस। डॉक्टर ने हालत गमम्भीर देख रेफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस से जौनपुर में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान रविवार की शाम को मौत हो गई।

Exit mobile version