Site icon Akclivenews18

घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला शव का वह पहचान घर में मचा को कोहराम 

जिला आजमगढ़ थाना गंभीरपुर क्षेत्र की घटना है

घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला शव का वह पहचान घर में मचा को कोहराम

गंभीरपुर आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिषया गांव मे शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ग्रामीणों ने बाबुल के पेड़ पर लटकता हुआ एक शव देखकर हड़कंप मच गया देखते ही देखते ग्रामीण की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।मृतक की पहचान गांव निवासी दिनेश यादव 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कीरत यादव के रूप में हुई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषया गांव निवासी दिनेश यादव 32 वर्ष पुत्र स्व किरत यादव बृहस्पतिवार की रात्रि घर से लगभग 200 मीटर दूर अपने खेत में पानी चलाने गए थे और रात्रि में लाइट कट जाने की वजह से पुनः घर आ गए और अपने परिजनों से बोले की जब लाइट आएगी तब पानी चलाने जायेंगे और घर के पीछे जाकर सो गए सुबह जब परिजन सो कर जागे तो इधर-उधर खोजबीन करने लगे उसके बाद परिजनों को पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने की जानकारी हुई। मौत की सूचना मिलते ही पुरे परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवा कर पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करता था मृतक एक पुत्र रियांश यादव 7 वर्ष का पिता था पत्नी रेखा यादव व माता फूलमती देवी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

संवाददाता दीपक भारती

Exit mobile version