Site icon Akclivenews18

भूमि विवाद में युवक पर पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, हालत गंभीर।

मंडलीय अस्पताल में घायल का चल रहा उपचार।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात।

सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव की घटना।

आजमगढ़, सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में भूमि रंजिश को लेकर रविवार की रात पड़ोसियो ने युवक पर पेट्रोल डाल जिंदा जला दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक का मंडलीय अस्पताल में उपचर चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स को तैनात किया है।
सरायरमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव निवासी 30 वर्षीय गुलशन का उसके गांव के कुछ लोगो से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। गुलशन पड़ोस के गांव दूध लेने गया था। रात करीब आठ बजे वह पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान उसके विपक्षी दो युवक आ गए। दोनो में गाली गलौज होने लगी और हाथा पाई हो गयी। इसके बाद विपक्ष का युवक फोन कर घर से कुछ और लोगों को बुला लिया। पास में एक व्यक्ति अवैध रूप से पेट्रोल बेच रहा था। विपक्षी युवक ने पेट्रोल से भरा गैलन गुलशन के उपर डाल दिया। विपक्षी युवक के साथियो के उपर भी पेट्रोल चला गया। इस दौरान विपक्षी युवक ने गुलाशन पर मचिस की तीनी जला दी। गुशल के शरीर मे आग पकड़ ली वह आग का गोला बन गया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए किसी तरह से आग पर काबू पाया। युवक को लेकर फूलपुर निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। युवक को लेकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन मंडली अस्पताल पहुंच कर घटाना की जानकारी। एहतीयात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। सरायमीर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दो युवको में आपस में विवाद के बाद घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version