Site icon Akclivenews18

यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट घोषित, देखे तिथि

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख का ऐलान सोमवार को देर शाम कर दिया गया है. बोर्ड की परीक्षाएं अगले साल 24 फरवरी से शुरू होगी. बोर्ड के ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. सोमवार की देर शाम बोर्ड द्वारा नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी. इस दौरान 12 कार्य दिवसों में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होगी.

हाईस्कूल की परीक्षा हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा सैन्य विज्ञान से शुरू होगी. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर माह में शुरू होकर जनवरी में खत्म हो जाएगी. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टर मीडिएट की परीक्षा 2025 में कुल 54,38,597 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

इस बार हाईस्कूल में 27,40,151 परीक्षार्थी और इंटर मीडिएट में 2698446 परीक्षार्थी शामिल होंगे. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल की परीक्षा 24 फरवरी, 28 फरवरी, एक मार्च, तीन मार्च, चार मार्च, पांच मार्च, छह मार्च, सात मार्च, आठ मार्च, दस मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च को होंगी.

Exit mobile version