Site icon Akclivenews18

राष्ट्रीय  हिन्दू महासभा भारत की समन्वय बैठक शेखपुरा स्थित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर चौहान के आवास पर सम्पन्न हुई

रिपोर्ट धीरज वर्मा आजमगढ़

आजमगढ़। राष्ट्रीय हिन्दू महासभा (भारत) की समन्वय बैठक शुक्रवार को शेखपुरा स्थित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर चौहान के आवास पर सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा श्री श्याम सुन्दर चौहान ने कहाकि हिन्दुओं को अपने गौरवशाली इतिहास को हमेशा याद रखना चाहिए। आज के दौर में हिन्दू वर्ग की एकजुटता बेहद जरूरी है। इसके लिए महासभा द्वारा हिन्दू समाज वंचित कमजोर असहाय लोगों की आर्थिक सामाजिक मदद के लिए रणनीति बनाई गई है। हिन्दुओं की एकजुटता के दम पर ही शक्ति शाली हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हो सकती है। महासभा द्वारा आगामी समय में आर्थिक रूप से विपन्न लड़कियों की शादी, बच्चों के पठन-पाठक की निशुल्क व्यवस्था, त्रिनार लोगों के स्वास्थ उपचार की व्यवस्था का बीड़ा उठाया जायेगा। उन्होने संगठन के लोगों से आहवाहन किया कि हिन्दू समाज के सभी वर्गों को एकसूत्र में पिरोये और उन्हे राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत की सदस्यता दिलाकर महासभा को मजबूत बनाने का काम करें।

अन्य वक्ताओं में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश शाही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव अभय नाथ राय आदि शामिल रहे।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, जिलाध्यक्ष कमलेश गौड़, प्रदेश महासचिव अंकुर सिंह, पूर्वाचल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय कुमार दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version