Site icon Akclivenews18

बीती रात हुई कहा सुनि के मद्दे नजर पुलिस ने बुलाई शान्ति कमेटी की बैठक

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

बीती रात कोपागंज चौक पर दो दुकानदारों के बीच हुई कहा सुनि के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में देर रात्रि फ्लैग मार्च कर हालत पर काबू पा लिया। तथा घटना में शामिल दोनों पक्ष से चार नामजत लोगों को गिरफ्तार करते हुए 10 अज्ञात को पाबंद कर दिया। नगर में शान्ति व्यवस्था क़ायम रहें इसको लेकर घोसी सीओ जीतेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष ने नगर के गण मान्य लोगों के साथ थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस की नजर उपद्रव फैलाने वाले लोगों की हर एक गति विधियों पर हैं। आप सब से अपील हैं कि अपने आस पास ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो अव्यस्था फैलाने वाले लोगों पर नजर रखें यदि कोई शरारती तत्व हो तो उनको समझाए नहीं मानता हैं तो पुलिस को सूचित करें। समाज में अफवाह फैलाने वाले लोगों से दूर रहें यदि कोई व्यक्ति भ्रामक खबर या सूचना फैलाते हैं तो उन पर पुलिस कड़ी से कड़ी कार्य वाही करेगी। शान्ति कमेटी में प्रमुख रूप से राम लीला कमेटी अध्यक्ष डॉ अजय यादव , कोपागंज चेयरमेन प्रति निधि अरशद रेयाज, विनय कुमार गुप्त सभासद, , हबीब नेता, नेशार अहमद, श्रीराम जायसवाल, सभासद साकिब हेलाल, मंगरू सभासद आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version