Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर स्तिथ बचपन डे केयर

Press note

दिनांक 03 दिसम्बर 2024 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद आजमगढ़ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर स्तिथ बचपन डे केयर सेन्टर में श्री कृष्ण पाल जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्षता में सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 दिव्यांगजनों को कान की मशीन एवं 18 दिव्यांगजनो को व्हील चेयर का वितरण किया गया। उसके अतिरिक्त विद्यालय में उपस्थिति 47 बच्चों को निःशुल्क यूनिफार्म एवं चाकलेट का वितरण माननीय जिला अध्यक्ष जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग (जिला प्रोबेशन कार्यालय) के अन्तर्गत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के में अन्तर्गत बचपन डे केयर सेन्टर आज़मगढ़ में अध्यनरत 66 बच्चों को लाभान्धित किया गया । इस अनुसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण आधिकारी श्री शशांक सिंह, सुरेंद्र लाल गौतम कनिष्ठ सहायक, समन्वयक बचपन डे केयर सेन्टर श्री सुभाष चंद एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थिति रहे।

Exit mobile version