Site icon Akclivenews18

मिठाई विक्रेता की धारदार हथियार से मारकर हत्या घर में मचा कोहराम जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के सरायपुल चट्टी पर रोड के किनारे स्थित मिठाई की दुकान में 50 वर्षीय मिठाई विक्रेता रामाशंकर यादव 50 पुत्र स्वर्गीय वंशराज यादव निवासी सरायपुर की धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर और सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। सुबह रोज की तरह नहीं उठने पर मच्छरदानी के अंदर जब लोगों ने रजाई उठाई तब रक्त रंजित शव देखकर सन्न रह गए। घटना के समय रमाशंकर अपनी दुकान पर अकेले ही चौकी पर रोज की तरह सो रहे थे। करीब 20 वर्षों से वह दुकान चला कर इसी प्रकार से अकेले सोते थे। बीती रात घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर भूखली गांव में शादी में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात को लौटे थे। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित अपने घर पर रात में गए और भट्टी जलाने के लिए उपली लेकर अकेले साइकिल से दुकान पर आए थे और इसके बाद रोज की तरह अकेले ही अपनी दुकान पर सो गए थे। करीब 20 वर्षों से ऐसे ही अकेले वह दुकान पर सोते थे। रमाशंकर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी उनकी दुकान अच्छी चलती थी इसी में वह व्यस्त रहते थे पांच भाइयों में वह चौथे नंबर पर थे उनके दो पुत्र एक पुत्री है घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच गई कुछ ही देर बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई थी अधिकारी गण भी मौके पर निरीक्षण कर रहे थे कुल मिलाकर हत्या को लेकर तमाम आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी।

संवाददाता दीपक भारती

Exit mobile version