Site icon Akclivenews18

समाजवादी पार्टी के लोगों ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन

आजमगढ़ जिले के अंबेडकर पार्क में आज समाजवादी पार्टी के लोगों ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया बाबा साहब के विचारों को व्यक्त किया। बता दे की शहर के अंबेडकर पार्क में आयोजित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 69 में परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव व लालगंज सपा विधायक बेचाई सरोज मौजूद रहे इस दौरान वहां मौजूद वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वही मुबारकपुर विधानसभा की मुबारक विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि करोड़ों दलितों शोषितों, पीड़ितों के मसीहा, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों में आपसी सामंजस्य ठीक नहीं होगा तब तक इनका विकास नहीं हो सकता। सभी लोगों को एकजुट होकर के बाबा साहब के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए

Exit mobile version