Site icon Akclivenews18

सघन पल्स पोलियो रैली का हुआ शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

संवाददाता धीरज वर्मा 

आजमगढ़ जनपद के राहुल सांकृत्यायन जिला महिला चिकित्सालय में आगामी 8 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक सघन पल्स पोलियो अभियान के जागरूकता हेतु आज शनिवार के दिन सुबह 10 बजे से डॉक्टर व स्टाफ नर्स द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जागरूकता रैली जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य मार्ग से होते हुए मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ तक निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य था कि शहर के अधिकांश क्षेत्र के लोगो को इसके बारे में जानकारी फैलाई जा सके। रैली के समापन के बाद काफी संख्या में उपस्थित छात्राओं को कार्यालय सभागार में डॉ अब्दुल अजीज द्वारा पोलियो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इस अवसर पर मुख्य रूप से एसीएमओ डॉ अशोक चौधरी,एसीएमओ उमाशरण पांडे, डीवीएसएम श्रीमती पूनम शुक्ला डीवीसीसीएम डॉ राजेश सिंह डीएमसी मुकरना अहमद डॉ आरती डॉक्टर श्वेता राय,तेतरी देवी शकुंतला, अनीता व आशा आदि स्टाफ नर्स मौजूद रहे।

Exit mobile version