Site icon Akclivenews18

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत मां और बुआ की लड़की मामूली रूप से घायल

संवाददाता अबुज़ैद 

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत (श्रीनगर) सियरहां के पास एक बाइक से जा रहे बेटे, मां तथा बुआ की लड़की का अज्ञात चार चक्के वाहन से टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और मां तथा बुआ की लड़की मामूली रूप से चोटिल हो गई।
सोमवार को सुबह लगभग 11:30 बजे विशाल राम उम्र 20 वर्ष पुत्र बेचन राम निवासी बल्लू (सुंदर) सराय थाना कोतवाली जीयनपुर अपनी बाइक पर मां उर्मिला देवी उम्र लगभग 55 वर्ष तथा बुआ की लड़की पूजा उम्र लगभग 30 वर्ष को लेकर शादी समारोह में कंधरापुर थाना अंतर्गत चंद्रमा ऋषि के स्थान पर शामिल होने जा रहा था। बाइक सवार (श्रीनगर) सियरहां तक पहुंचा था कि किसी अज्ञात चार चक्के वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और मां तथा बुआ की लड़की मामूली रूप से चोटील हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा मां और बुआ की लड़की द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां विशाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौका पाकर चार चक्का वाहन फरार हो गया। मृतक अपनी माता पिता का इकलौता संतान था। घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। खबर लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दिया गया था।(आज़मगढ़ से संवाददाता अबूजैद की खास रिपोर्ट)

Exit mobile version