Site icon Akclivenews18

आधी रात गोदाम में लगी भीषण आग, दीवाल तोड़ 15 घंटे में कई गयी काबू

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा
लाखों का सामान जलकर खाक, बेसुध व्यसायी ने कहा सब हो गया बर्बाद

आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों, नगर पंचायत व चिकित्सकों के पानी संयत्र की मदद से बुझाई गयी आग

आग के बड़े दायरे के कारण दीवाल तोड़ 15 घंटे में आग पर पाया जा सका काबू

आसपास के आधा दर्जन मकान प्रभावित, दुर्गंध व धुएं से परेशान हुये मोहल्लेवासी

मोहल्लेवासियों की नींद हुई हराम, रात भर डरे सहमे जगे रहे लोग

*मुहम्मदाबाद गोहना ÷ मऊ :* स्थानीय कोतवाली व नगर पंचायत के मुहल्ला गांधीनगर में रात के 11 बजे के करीब एक व्यवसायी के बड़े गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। पड़ोसियों द्वारा सूचना पाकर पहुँचे व्यवसायी ने स्थानीय पुलिस व अग्निशमन केंद्र को सूचित किया। करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों, दमकल कर्मियों, नगर पंचायत व दो चिकित्सकों के पानी संयत्रों के अथक प्रयास के बावजूद 15 घंटो में आग पर काबू पाया गया। आग के बड़े दायरे को देखते हुये अंततः सुबह जेसीबी द्वारा दीवाल तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब अर्धरात्रि 11 बजे लगी आग को दिन में 02 बजे बुझाया जा सका। इसके बाद भी गोदाम से धुआं निकल रहा था।
कस्बा निवासी सैयाम खां का गांधीनगर मुहल्ले में खाद्य तेल, आटा, चावल, माचिस, साबुन, वाशिंग पाउडर, बिस्किट, नमक आदि का बड़ा गोदाम है। इसमें आधी रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। उठती दुर्गंध व धुएं से परेशान मोहल्लेवासियों ने निकलकर देखा तो गोदाम से धुआं निकल रहा था। व्यवसायी को फोन कर बुलाया गया तत्पश्चात व्यवसायी सैयाम खां ने अग्निशमन केंद्र व स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

दीवाल तोड़ 15 घंटे में आग पर पाया गया काबू..

दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों, दमकल कर्मियों, कोतवाली प्रभारी रविन्द्रनाथ राय, कस्बा चौकी प्रभारी लाल साहब गौतम, साथियों संग नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड की अथक मेहनत, नगर पंचायत, डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया व डॉक्टर आनंद गुप्ता के जल संयत्रों की जलापूर्ति के बावजूद अंततः जेसीबी से दीवाल तोड़कर 15 घंटे बाद आग को काबू किया गया। दो बजे खबर लिखे जाने तक धुआं निकलना बंद नहीं हुआ था।

व्यवसायी ने बोला- सब कुछ हो गया बर्बाद..

व्यवसायी सैयाम अहमद आंखों के सामने जीवन भर की कमाई जलता देख बेसुध व हताश हो गये। स्थानीय लोग उन्हें ढांढस बधा रहे थे। उन्होंने कहा कि सब कुछ बर्बाद हो गया। हालांकि बेसुध व्यवसायी आग के कारणों एवं हुये नुकसान का आंकलन लगाने में असमर्थ महसूस कर रहे थे।

आधा दर्जन घरों प्रभावित, धुएं व दुर्गंध से परेशानी..

गोदाम से उठती लपटों के कारण आसपास के आधा दर्जन मकान भी प्रभावित हुये हैं। मोहल्लेवासी डरे-सहमे रात भर सो नहीं पाये। भयंकर धुएं एवं उठती दुर्गंध से परेशान नजर आये। अपने-अपने घरों से सिलेंडर व अन्य ज्वलनशील पदार्थ को सुरक्षित स्थान पर ले गये। सभी लोग अनजाने भय से ग्रस्त रहे। मोहल्लेवासियों ने आग बुझने के बाद राहत की सांस ली।

नगर पंचायत व चिकित्सकद्वय का पानी संयंत्र बना संजीवनी..

आग पर काबू पाने में अग्निशमन विभाग के जिला अधिकारी, नगर पंचायत के युवा अध्यक्ष प्रतिनिधि, दमकल कर्मियों व पुलिस प्रशासन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। 15 घण्टे की कड़ी मशक्कत, जेसीबी द्वारा दीवाल तोड़कर और पानी की निरंतर आपूर्ति प्रदान कर आग पर काबू पाया जा सका। इसमें नगर पंचायत, डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया व डाक्टर आनंद कुमार के हॉस्पिटल से पानी की आपूर्ति की गई।

आग के बड़े दायरे के कारण दीवाल तोड़ पाया गया काबू..

आग का दायरा व गोदाम का आकार व आग की विभीषिका बड़ी होने के कारण अंततः अलसुबह जेसीबी बुलाकर दीवाल तोड़नी पड़ी। उसके बावजूद पूरी तरह आग को काबू करने में घंटो लगे। जाड़े के सर्द मौसम में इतनी भीषण आग की कल्पना व आग बुझाने की सुविधाओं से लोग निश्चित रहे, इसके कारण आग बुझाने में इतनी मेहनत व समय लगा। हालांकि आग बुझने की सूचना पर सबने राहत की सांस ली और राहत व बचाव कार्य में लगे लोंगो की कड़ी मेहनत व योगदान की सराहना की।

व्यापार मण्डल ने किया निरीक्षण, व्यवसायी को बधाया ढाँढस

व्यापार मंडल के बड़े पदाधिकारी उमाशंकर ओमर ने वरिष्ठ व स्थानीय पदाधिकारियों संग मौके का जायजा लिया। नुकसान का आंकलन कर व्यवसायी को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्हें इस विपदा में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Exit mobile version