Site icon Akclivenews18

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत।

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत।

 

आजमगढ़, सिधारी थाना क्षेत्र मोहम्मदुल्लाह निवासी अवलम यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चंद्रबली यादव मंगलवार को शाम 6:00 बजे भदुली गए हुए थे। वहां से वापस अपने घर के लिए बाइक से आ रहे थे। तभी भदुली बाजार हनुमान मंदिर के सामने ऑटो वाले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। अवलम यादव को ऑटो से टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अवलम यादव को तुरंत लाइफलाइन ले गए। मौका पाकर ऑटो वाला वहां से फरार हो गया। किसी तरह से परिजनों को पता चला तो परिजन आनन फानन में लाइफलाइन पहुंचे। लाइफ लाइन से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उनको लेकर सदर अस्पताल में एडमिट किया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी अनीता के दो बच्चे है।साहिल 14 वर्ष सौरभ 8 वर्ष है। परिजनों के माध्यम से पता चला कि बदली बाजार में साहिल कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ट्रेनिंग सेंटर है।

(आजमगढ़ से संवाददाता अबुजैद की खास रिपोर्ट)

Exit mobile version