75 वर्षीय बुजुर्ग का बंद कमरे में मिला शव…
मानसिक हालत खराब होने के कारण उनके घर के बंद कमरे में मिला शव, शव के ऊपर कीड़ों का मिला वास (मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।)
आजमगढ़, कोतवाली थाना क्षेत्र बद्दोपुर निवासी दिवाकर उपाध्याय उम्र 75 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र की मानसिक हालत खराब होने के करण वर्षों पहले पत्नी और बच्चे छोड़ कर चले गए। कोई भी इनके साथ नहीं रहता था। आसपास के लोगों ने कई दिनों से इनको बाहर आते जाते नहीं देखा। और उनके कमरे से बहुत गंदी बदबू आ रही थी। और नाले से पानी भी नहीं आ रहा था। इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठा होकर उसके घर में देखने के लिए गए। कमरे से बहुत बदबू आ रही थी। और कैमरा बंद था। लोगों ने कमरे को खोलने का बहुत प्रयास किया। जब कमर नहीं खुला। तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो दरवाजे को तोड़कर अंदर गई। पुलिस ने देखा कि दिवाकर उपाध्याय जमीन पर मृत्यु पड़े थे। और उनकी बॉडी पूरी तरह से कीड़े मकोड़े पूरी तरह से इनके शरीर को निगल रहे थे। इनके शरीर पर काफी कीड़े लगे हुए थे। पुलिस ने कीड़ों को हटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि इसकी मानसिक हालत के कारण सभी लोग इसे दूर रहते हैं।
(आजमगढ़ से संवाददाता अबुजैद कि खास रिपोर्ट)

