Site icon Akclivenews18

संदिग्ध कारणों से लगी आग, कई लाख का सामान जलकर हुआ राख

शेखवलियां ग्रामसभा घियहां गांव में तीन दिन पहले संदिग्ध कारणों से लगी आग, कई लाख का सामान जलकर हुआ राख मोटरसाइकिल साइकिल ठेला पेड़ और ट्यूबवेल भी जलकर हुए रख साथ में खाने पीने का सामान और पेड़ पौधे भी राख अंबारी आजमगढ़ । फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखवलियां ग्रामसभा घियहां गांव में 17दिसम्बर की संदिग्ध कारणों से आग लगने से कई लाखों का नुकसान हुआ है, बतादें कि उपरोक्त घटना को पीड़ित परिवार के सदस्यों ने ग्रामीण रंजिश बताया। पीड़ित चंद्रशेखर यादव पुत्र रामाश्रय यादव ने बताया कि पेट्रोल छिड़कर आग लगाई गई थी, यह दूसरी बार हुआ है, जिसमे चार वाहन सहित 3साइकल, ठेला, ट्यूबल, राशन और कई पेड़ जलकर ख़ाक हो गए हैं, उन्होंने पुलिस कार्यवाही पर असंतोष जताते हुए मीडिया को बताया कि अभी तक कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है। इस मौके पर पूरा परिवार सदमे में और चिंतित, भय के वातावरण में है

Exit mobile version