Site icon Akclivenews18

रूम हीटर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

रिपोर्टर अनिल कुमार

सोनभद्र। जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के मसोई गांव में रूम हीटर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शाहगंज प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कांता प्रसाद के छोटे भाई विनोद मौर्य (52) पुत्र स्व. शिवनाथ सोमवार की रात में अपने कमरे में रूम हीटर लगाकर सो रहे थे। नींद में पैर किसी तरह हीटर से छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग रजाई गद्दे के साथ बेड में भी पकड़ लिया, जिससे बुरी तरह जलकर विनोद की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इतनी बड़ी घटना का परिजनों को पता तक नहीं चल पाया।  रात में विनोद का भतीजा सचिन जब किसी काम से मकान के छत पर गया तो घर से धुआं निकलते देख दौड़कर दरवाजा खोला तो देखा उसके चाचा पूरी तरह से जल चुके थे

Exit mobile version