Site icon Akclivenews18

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर चलकर मुझे बदनाम करने की साजिश ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़। राजनीतिक विरोधियों द्वारा मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर चलकर मुझे बदनाम करने की साजिश किया जा रहा है। उक्त बातें विकासखंड सठियांव के ग्राम पंचायत कुकुड़ीपुर के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
सठियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत कुकुड़ीपुर में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर ने बताया कि मेरे ही गांव के मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदी रामचंद्र राजभर द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया जा रहा है कि मैंने उसकी जमीन धोखे से बैनामा करा लिया जिसका पैसा भी नहीं दिया। जबकि यह आप पूरी तरह निराधार है मैंने उसकी जमीन जो उसकी पत्नी सोनिया के नाम थी उसके मौजूदगी में ही बैनामा कराया गया जिसमें वह स्वयं गवाह भी है और जहां तक उसका आरोप है कि मैंने पैसा नहीं दिया है तो मैंने पूरा पैसा उसकी पत्नी के खाते में दिया है जिसका मेरे पास मौजूद है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर ने बताया कि मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंदी रामचंद्र राजभर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ बिना किसी साक्ष्य के भ्रामक खबर चलाकर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जो भी यह कृत्य कर रहा है मैं उसके खिलाफ कानूनी कारवाई करूंगा। वही इस मौके पर तमाम ग्रामीण भी मौजूद रहे जिन्होंने धर्मेंद्र राजभर ग्राम प्रधान के समर्थन में मीडिया से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि रामचंद्र राजभर पूर्व में भी कई लोगों से रुपए ले लिया है जिन रुपयों को वह वापस नहीं लौटा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान एक बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं मनरेगा जैसे कार्यों का भी यह समय पर भुगतान कर देते हैं और क्षेत्र में विकास कार्य भी कर रहे हैं इन्हें लेकर क्षेत्र में कोई शिकायत नहीं है वही इस मौके पर पंकज यादव, बृजभान मौर्य, जोखू राम, राम भजन यादव, श्याम अवध राजभर, रामचंद्र राजभर, ध्यानचंद, चंपा देवी ,,इंद्रजीत, राजमती देवी ,अमरनाथ राम, आदि ग्रामीण मौजूद रहे

आई सुनते हैं की मीडिया से बातचीत करते हुए ग्राम प्रधान कूकदीपुर धर्मेंद्र राजभर ने क्या कुछ कहा

Exit mobile version