Site icon Akclivenews18

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी और चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान उपस्थित होकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर चौपाल में शामिल हुए।
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। सुशासन पद यात्रा की हरी झंडी कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिखा कर पद यात्रा को रवाना किए।

अजात शत्रु अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने वाले डॉ श्यामणरायण सिंह,सच्चिदानंद सिंह, घनश्याम पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ सिंह और वक्ताओं ने उनके साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमारा देश हमेशा अटल जी का आभारी रहेगा।अटल जी के नेतृत्व का दीर्घकालिक प्रभाव हम कई क्षेत्रों में देख सकते हैं. उनके कार्यकाल में सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और संचार के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग देखने को मिली. यह हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण था, जहां एक बहुत ही गतिशील युवा शक्ति भी है। अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पहली बार तकनीक को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने का गंभीर प्रयास किया। उन्होंने भारत को जोड़ने के दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।लोग स्वर्णिम चतुर्भुज को याद करते हैं, जिसने भारत की लंबाई और चौड़ाई को जोड़ा।

जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक है। यह जनसहभागिता के बिना संभव नहीं हो सकता। सुरक्षा का भाव घर के अंदर से पैदा करना होगा। यदि व्यक्ति घर के अंदर सुरक्षित है तो सामुदायिक रूप से सुरक्षा का भाव स्वतस्फूर्ति भाव के साथ पैदा होता हुआ दिखाई देगा। अटल जी का जन्म शताब्दी दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

मंच का संचालन बृजेश यादव ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद संगीता आजाद , पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद,बंदना सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह,प्रेम प्रकाश राय,नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा,महामंत्री नागेंद्र पटेल,जिला मंत्री अजय यादव,हरिवंश मिश्रा,रमाकांत मिश्रा,मयंक श्रीवास्तव,रतन गुप्ता,अमन, अभिनव,विशाल,आयुष आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version