Site icon Akclivenews18

यूपीआई के माध्यम से अन्जान व्यक्ति के खाते मे गलती से भेजे गये पैसे को साइबर पुलिस टीम द्वारा वापस कराया गया

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर अपराध के माध्यम से आंनलाइन ठगी गयी धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में थाना सरायलखन्सी साइबर पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए यूपीआई के माध्यम से अन्जान व्यक्ति के खाते मे गलती से भेजे गये, पीडित ज्योति भारती पुत्री गुलाब चन्द्र राम निवासी पिपरीडीह थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के कुल धनराशि 20,000 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक परिश्रम कर उनके खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना सरायलखन्सी के अधिकारी/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया । साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर से बचा जा सकता है।

Exit mobile version