Site icon Akclivenews18

मऊ 03 नफर बाल अपचारी चोर पुलिस अभिरक्षा में

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कब्जे से चोरी की कुल नगद 96700 रूपया, दो अदद पीली धातु का बिस्किट, एक अदद सफेद धातु का सिक्का, एक अदद बिना नम्बर की नई मोटर साइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस बरामद–

जनपद मऊ के थाना कोतवाली नगर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब 31दिसंबर को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रेलवे कालोनी मऊ थाना कोतवाली नगर मऊ के पास से 03 नफर बाल अपचारी चोर के कब्जे से चोरी की कुल नगद 96700 रूपया, दो अदद पीली धातु का बिस्किट, एक अदद सफेद धातु का सिक्का, एक अदद बिना नम्बर की नई मोटर साइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस बरामद कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । इस संबंध में उक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 427/24 धारा 305,331(4),324(4),317(2),3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Exit mobile version