Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ पिकअप और बाइक में टक्कर एक की मौत दो घायल एंबुलेंस108 द्वारा लाया गया जिला अस्पताल, बचाई दो की जान

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में आधी रात को बड़ा हादसा हो गया। शहर के बवाली मोड़ से हरबंशपुर मार्ग पर बीच में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना के बाद अफरा तफ़री मच गई। बता दें कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। पिकअप वाहन पलट गया था। सूचना के बाद एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंच गई। पिकअप वाहन पर चार लोग सवार थे जबकि बाइक पर दो युवक थे। एंबुलेंस 108 द्वारा लोगों को पहुंचा जिला अस्पताल जहां बाइक सवार एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोनू गोंड 25 वर्ष पुत्र गिरजा प्रसाद गोंड निवासी कोलाघाट बताया जा रहा है। मृतक के पिता गिरिजा प्रसाद एक माह पूर्व ही आजमगढ़ जल निगम कार्यालय से रिटायर हुए हैं। वहीं सुनील चौहान, मैनेजर चौहान 45 वर्ष, रवी कुमार मुन्ना 25 वर्ष घायल हो गए। शहर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि पिकअप वाहन सवार 4 लोग घायल हैं जबकि बाइक पर लोग थे। एक की मौत हुई है। एक अन्य घायल हुए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version