Site icon Akclivenews18

नेहरू हाल के सभागार में चकबंदी विभाग द्वारा प्रधान सहायक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन

संवाददाता धीरज वर्मा 

आजमगढ़। नेहरू हाल के सभागार में चकबंदी विभाग द्वारा प्रधान सहायक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालता प्रसाद अहिरवार, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तथा संचालन विवेक श्रीवास्तव सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार पाण्डेय उप सचालक चकबन्दी आजमगढ तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में रामप्रवेश सिंह ब०अ०च० उपस्थित थे। कार्यक्रम में चकबन्दी विभाग आजमगढ़ के समस्त कर्मचारी व अधिकारी द्वारा मुख्य लिपिक पद से सेवानिवृत हो चुके प्रदीप कुमार सिंह को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी गयी। इस दौरान चकबन्दी अधिकारी संघ के महामंत्री राधेश्याम वर्मा द्वारा प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सेवाकाल में किये गये कार्यों की सराहना की गयी। सत्येन्द्र मिश्रा पूर्व मत्री प्रा०क्षे० मि०कर्मचारी संघ द्वारा अपने उद्बोधन में प्रदीप कुमार सिंह को एक अनुशासित कर्मचारी बताया उन्होने कहा कि समय से आना व अपने दायित्वों को निर्वहन समय से पूर्ण करना यह इनकी विशेषता रही है। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्द्बोधन में कहा गया कि प्रदीप कुमार सिंह एक अनुशासित व कर्मठ कर्मचारी के रूप में रहे उन्होनें अपने अधिकारियों का हमेशा सम्मान किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल पाल मंत्री प्रा०क्षे०मि०कर्मचारी संघ व अभिषेक श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष प्रा०क्षे०नि० कर्मचारी संघ प्रदीप दूबे शेषनाथ राम, रामबहादुर धीरज सिंह देवीदत्त दूबे, संजय चौहान मालती. पूजा, सुबाष सत्येन्द्र चौबे शुभम, दुर्गेश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Exit mobile version