Site icon Akclivenews18

प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर जयंती मनाई गयी।

समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर जयंती मनाई गयी।
जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने समाज में जागृति और चेतना पैदा करने का काम किया सावित्रीबाई फुले जी के विचारों और संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके बताएं रास्ते पर चलकर ही सामाजिक न्याय, शिक्षा व समानता मिल सकती है। जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज का दर्पण है सावित्रीबाई फुले जी ने हमेशा से चली आ रही कुरीतियों और अंधविश्वास का विरोध किया और शिक्षा ग्रहण कर सभी वर्ग के लोगों को शिक्षित करने का काम किया ऐसे महान विभूति के पदचिन्हों पर चलकर सामाजिक न्याय मिल सकता है।
प्रदेश सचिव- राधेश्याम सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी माली समाज में पैदा हुई और शिक्षा के बल पर कृतिमान स्थापित की उनके विचारों और जीवन संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके विचार सदियों तक अमर रहेंगे।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव- अजीत कुमार राव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव-शिवसागर यादव,मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव- राजेश यादव गेलवारा, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष- सूरज राजभर, बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, समाजसेवी जीएस प्रियदर्शी, राम बुझारत यादव,राम अवध यादव,प्रिंस कुमार सैनी, बबलू सैनी, सोनू सैनी, पप्पू सैनी, राजन सैनी, अनिल सैनी, अर्जुन सैनी, धर्मेंद्र सैनी, सुमित, साहुल, गुलाब, कपिल देव, प्रदीप सैनी, रंजीत सैनी, कपिल देव मौर्य, हाथी से प्रताप गौरव सुमित तिवारी रामाश्रय प्रजापति विपिन राम अखिलेश राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version