Site icon Akclivenews18

Azamgarh जीयनपुर गैस सिलिंडर फटने से वृद्ध महिला झुलसी

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर गांव में शनिवार को छोटा गैस सिलिंडर फटने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने से मकान में रखा समान भी जल गया। आग से झुलसी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखमदत्त नगर गांव निवासी सिताजी देवी शनिवार को चाय बनाने के लिए छोटा गैस सिलेंडर चालू कर रही थीं। इस दौरान लीकेज के चलते आग लग गई।आग बुझाने गई तो गैस सिलिंडर फट गया, जिसके चलते सिताजी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। साथ ही मकान को भी क्षति पहुंची है। लोगों ने सिताजी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस विस्फोट की जांच करने में जुटी

Exit mobile version