Site icon Akclivenews18

कड़ाके की ठंड में सभासद ने लोगों बाटा कबल

कड़ाके की ठंड में सभासद ने लोगों बाटा कबल विपक्षी पार्टियों ने गरीबों और अल्पसंख्यकों को सिर्फ छलने की राजनीति किया है

कम्बल वितरण समारोह में बोले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

कोपागंज नगरपंचायत मे मंगलवार को हुसा पूरा मोहल्ले में आयोजित गरीबों असहायों को कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि आज तक सभी विपक्षी पार्टियों ने सिर्फ गरीबों और अल्पसंख्यकों के नाम पर सिर्फ छलने वाली राजनीति किया है। कहा कि प्रदेश में सपा सरकार ने अल्पसंख्यकों को वोट बैंक की राजनीति की है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विपक्षी पार्टियों के छलने वाली राजनीति को बेनकाब कर दिया। यही कारण है आज मुसलमान भी भाजपा को पसंद करते हैं। उन्होंने मुस्लिम बच्चों के शिक्षा पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि गाजीपुर बलिया की तरह मऊ जनपद में बनाने के लिए हर हाल में कोशिश करूंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल, नसीरुद्दीन अंसारी,सभासद शमशाद अहमद, फिरोज आलम, हबीब अहमद, समसुदीन पटेल आदि मौजूद थे।

Exit mobile version