Site icon Akclivenews18

कम दामों में चाहिए जरूरत के सामान… तो ये प्रदर्शनी आपके लिए परफेक्ट, जानें लोकेशन

मऊ में ग्रामोद्योग के तहत लगाई गई प्रदर्शनी की शुरुआत हो गई है और यह प्रदर्शनी 30जनवरी तक चलेगी. प्रदर्शनी में खादी के कपड़े, लकड़ी के सामान,कबल , कश्मीर साल, आयुर्वेदिक दवा, अचार, मुरब्बा,  ड्राई फ्रूट, घरेलू कार्यों से जुड़े और हैंडीक्राफ्ट के सामान यहां उपलब्ध हैं.

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

मऊ  जनपद के काटन मिल के सामने पुराने कोल्ड स्टोर मैदान में हैंडलूम हस्तशिल्प प्रदर्शनी और जाडे के मौसम जनवरी महीने में आयोजन किया गया है. प्रदर्शनी में अलग-अलग दुकानों को सजाया गया है. खास बात यह है कि प्रदर्शनी में बाजार से कम दामों में कपड़े उपलब्ध हैं. यह प्रदर्शनी हर बार लगाई जाती है और इस बार भी इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. लगने वाली प्रदर्शनी में जरूरत के सभी सामान उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि बाजार से कम दामों में इस प्रदर्शनी में कपड़े और जरूरी सामान खरीद सकते हैं. बाजार मे मिलने वाले कपड़े या फिर घरेलू कार्यों से जुड़े कोई भी सामान उन सभी सामानों को बाजार से कम दामों में यहां पर ग्राहकों को मुहैया कराया जा रहा है

प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क ग्रामोद्योग के तहत लगाई गई प्रदर्शनी की शुरुआत हो गई है और यह प्रदर्शनी 30जनवरी तक चलेगी प्रदर्शनी में खादी के कपड़े, ड्राई फ्रूट, घरेलू कार्यों से जुड़े अन्य सामान के साथ हैंडीक्राफ्ट के सामान इस प्रदर्शनी में उपलब्ध है. इसके साथ ही प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए प्रवेश भी पूरी तरीके से नि:शुल्क है

Exit mobile version