Site icon Akclivenews18

Azamgarh दीदारगंज डीसीएम से टकराई बाइक, छात्र की मौत एक घायल।

डीसीएम से टकराई बाइक, छात्र की मौत एक घायल।

बहन के घर से खिचड़ी देकर घर लौट रहे थे दोनो।

आजमगढ़  दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में पास सोमवार की शाम डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना के समय दोनो बहन के घर के घर खिचड़ी देकर घर लौट रहे थे।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी 16 वर्षीय अमन राजभर पुत्र श्याम राजभर और 17 वर्षीय गुड्डू राजभर पुत्र विरेंद्र राजभर कक्षा आठ के छात्र है। गुड्डू राजभर की बहन को खिचड़ी पहुंचाने के लिए दोनो बाइक से जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव गए थे। शाम को दोनो एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार से निकले, इस दौरान सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, अमन की मौके पर मौत हो गई, गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुघटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने ही दीदारगंज की पुलिस पहुंची। घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मृतक तीन बहनो में अकेला भाई था। मौत की खबर सुनते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version