Site icon Akclivenews18

बेटी को खिचड़ी पहुँचा कर लौट रहे बाइक सवार पिता की मौत, नाती घायल।

आजमगढ़ गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के झूमिला चट्टी गोला बाजार के पास सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा नाती घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर घायल को अस्पताल भिजवा दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओजौली गांव निवासी 48 वर्षीय रमेश निषाद घूम घूम कर गली मोहल्ले में फेरी लगाकर हवाई मिठाई बेचकर परिवार की जीविका चलाते थे। मंगलवार को मकर संक्रांति होने के कारण सोमवार को दिन में ही गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गोला बाजार निवासी पुत्री ममता निषाद को खिचड़ी पहुंचने के लिए गए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे कि इसी दौरान चार वर्षीय नाती प्रीतम भी ननिहाल आने के लिए जिद करने लगा। रमेश निषाद अपने नाती को लेकर चल दिए घर से अभी कुछ दूर निकल ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने रमेश निषाद को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version