Site icon Akclivenews18

मछली पकड़ने गए युवक की पैर फिसलने से तलब मे डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम 

मछली पकड़ने गए युवक की पैर फिसलने से तलब मे डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

ब्यूरो हामिद अली,

गोंडा /खोड़ारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा तिलखोरिया निवासी 40 वर्षीय युवक की मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l

 

ग्राम सभा तिलखारिया निवासी बाबू रजा पुत्र मोहम्मद इस्माइल शनिवार अपने एक साथी के साथ मछली पकड़ने के लिए अपने गांव से थोड़ी दूर पर स्थित बलुआ तालाब में गया था l उसके साथी मोहम्मद जलील ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे मछली पकड़ते समय बाबू रजा का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबकर गहरे पानी के अंदर चला गया l उसके हूं हल्ला मचाने के बाद आसपास के गांव वालों की भीड़ जमा होने लगी l काफी देर तक लास पानी के अंदर डूबी रही l गांव के कुछ लड़कों ने ढूंढने का प्रयास किया परंतु लाश का पता नहीं निकाल पाए l बाद में कोलहई गरीब गांव के ही दो गोताखोरों द्वारा पानी के अंदर डूबी लाश को खोज कर बाहर निकाला गया l डूबने की खबर जैसे घरवालों को मिली घर वाले रोते रोते घटनास्थल तक पहुंच गए l मृतक का शव बाद में तालाब से घर ले गए जहां पर घर वालों का रो रो के बुरा हाल हो गया l परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है l मृतक अपने पीछे पांच बच्चों को अनाथ छोड़ गया जिसमें पुत्र मोहम्मद साबिर उम्र 18 वर्ष, पुत्री साबिरा उम्र 16 वर्ष, साजिदा उम्र 14 वर्ष , सायरा उम्र 12 वर्ष, सानिया उम्र 10 वर्ष की हैं l परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है l

 

इस संबंध में जब थाना इंचार्ज प्रबोध कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है l

Exit mobile version