Site icon Akclivenews18

कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, दो घायल।

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज स्थित बवाली मोड़ के पास सोमवार की शाम कार की टक्कर से पैदल घर लौट रहे अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि उनके साथ चल रहे रोडवेज लिपिक और एक अन्य साइकिल सवार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच-पड़ताल कर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया और विधिक कार्रवाई में जुट गई।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी 85 वर्षीय शिवशंकर सिंह कलक्ट्री में वकालत करते थे। हालाकि घर काफी दूर होने के कारण परिवार सहित शहर के हरबंशपुर स्थित मिशन कंपाउंड के पास किराए के मकान में रहते थे। सोमवार की शाम वे काम खत्म करने के बाद कलक्ट्रेट से पैदल कमरे पर जा रहे थे। रोडवेज के पास पहुंचे कि परिसर से निकल रहे रोडवेज लिपिक अमरेश राय और एक अन्य लोग भी साथ हो लिए और तीनाें लोग आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे। बवाली मोड़ के पास पहुंचे कि इसी दौरान तेज रफ्तार आ रहे अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हासदे में तीनों घायल हो गए,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर ने शिवशंकर सिंह को मृत घोषित करते हुए दोनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक दो पुत्र और तीन पुत्रियां के पिता थे, मौत की सूचना मिलते ही स्वजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version