Site icon Akclivenews18

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत।

आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-लहुआ मार्ग स्थित करौली मोड़ पर सोमवार की रात नील गाय को बचाने में अनिंयत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुुंची पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।
देवगांव कोतवाली के ताहिरपुर निवासी 32 वर्षीय सत्यप्रकाश लालगंज बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर कार्य कर परिवार की जीविका चलाते थे। इन दिनो पत्नी ममता आठ माह की गर्भवती है। सत्य प्रकाश घर का सामान लेकर प्रतिदिन की तरह रात को दुकान बंद होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज-लहुआ मार्ग स्थित कटौली मोड (सर्विस स्टेशन) के समीप पहुंचे कि अचानक सामने नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने मे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version