
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। इसमें लगभग एक माह बाकी है, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की कवायद तेजी से चल रही है। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया जाएगा। वहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। 24 घंटे सीसी कैमरे से निगरानी रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा संबंधी समस्त कार्य को पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
